अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देशभर में साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 12 लोगों को जेल भेजने के बाद पुलिस इसकी तह तक जाने में जुट गई है। यह गिरोह हांगकांग से संचालित हो रहा था। पुलिस वहां की आईपी के अलावा ठगी में शामिल सभी नंबरों व व्हॉट्सएप मैसेज की आईपी खंगाल रही है। पुष्टि होने के बाद सीबीआई व इंटरपोल के माध्यम से विदेश में बैठे ठगों को पर्पल नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में दबिश दी जाएगी। इसके अलावा एक टीम गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को चिह्नित कर रही है। 31 जनवरी को स्वर्ण जयंती नगर स्थित कावेरी वाटिका निवासी सेवानिवृत्त डीजीएम दिनेश कुमार शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि निवेश के नाम पर उनसे 1.10 करोड़ की ठगी हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.