विशेष संवाददाता, दिसम्बर 26 -- यूपी के हस्तिनापुर की पावन भूमि को लेकर चर्चाओं के बीच प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा है कि उनके एक पुराने संदर्भ को गलत तरीके से पेश किया गया है। हस्तिनापुर उनके लिए सदैव पूजनीय रहा है। ​योगी सकार के मंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि मेरठ के ग्राम पांची स्थित एमएस हेरिटेज स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने महाभारत काल के 'द्रौपदी चीरहरण' का भावपूर्ण मंचन किया था। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने उसी ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया था। दिनेश खटीक के अनुसार, चीरहरण महिला अत्याचार की सबसे वीभत्स घटना थी, जिसके बाद द्रौपदी ने सभा में मौन रहने वालों को श्राप दिया था। इसी पौराणिक मान्यता के आधार पर उन्होंने उस समय की परिस्थितियों पर बात की थी। यह...