मेरठ, फरवरी 3 -- मेरठ। विश्व नाम भूमि दिवस पर शहर से देहात तक जागरूकता कार्यक्रम किए गए। ग्रीन प्लैनेट वेलफेयर एसोसिएशन के अलावा वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। हस्तिनापुर सेंचुरी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. यशवंत राय ने बताया नमभूमि जलीय जैवविविधता के साथ मानव के लिए महत्वपूर्ण हैं। नमभूमि जल फिल्टर का महत्वपूर्ण कार्य करती है। इन नम भूमि को मिट्टी से पाटा जा रहा है। भूमिगत जल का स्तर गिर रहा है। उन्होंने कहा कि नमभूमि हमारे ईको सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी है। डॉ यशवंत राय ने बताया उत्तर प्रदेश की 10 नमभूमियों को रामसर साइट का दर्जा प्राप्त है। इनमें मुख्य रूप से सांडी बर्ड सैंचुरी हरदोई, हैदरपुर वेटलैंड बिजनौर, समसपुर बर्ड सैंचुरी रायबरेली, समान बर्ड सैंक्चुअरी मैनपुरी, सरसई नावर वेटल...