मेरठ, फरवरी 2 -- मेरठ। सोमवार को विश्व आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से बर्ड वॉचिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश खटीक रहे। बर्च वॉचिंग में स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हस्तिनापुर में नमभूमि क्षेत्र भीकुंड में पक्षियों के कलरव और जलक्रीड़ा ने कार्यक्रम में शामिल लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डीएफओ वंदना फोगाट, एसडीओ अंशु चावला, पक्षी विशेषज्ञ डॉ. रजत भार्गव, नेचुरल साइसेंस ट्रस्ट चेयरमैन डॉ. प्रियंक भारती रहे। पक्षी विशेषज्ञ डॉ. रजत भार्गव, डीएफओ वंदना फोगाट ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस का महत्व बताया। पक्षियों के बारे में जानकारी दी। नमभूमि के संरक्षण के लिए जागरूकता पर जोर दिया। डॉ. यशवंत राय ने कहा कि हस्तिनापुर सेंचुरी में नम भूमि इलाकों में मेहमान पक्षियों के साथ 300 से अधिक प्रजात...