मेरठ, दिसम्बर 28 -- हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर अब एसआईआर अभियान के दौरान मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं। प्रशासन द्वारा कराए गए सत्यापन में हजारों ऐसे मतदाता पाए गए, जो या तो मृतक हैं या एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत हैं अथवा दिए गए पते पर मौजूद ही नहीं मिले। इन सभी मामलों को मिलाकर कुल 64,620 वोट काटे जाने की कार्रवाई की जाएगी। एसआईआर अभियान के तहत घर-घर जाकर और अभिलेखों के मिलान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विधानसभा क्षेत्र में 11,506 वोट मृतकों के नाम पर दर्ज हैं। इन मतदाताओं का निधन काफी समय पहले हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची में बने हुए थे। इसे निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए गंभीर मामला माना जा रहा है। इसके अलावा जांच में 4,272 वोट ऐसे पाए गए, जो डबल वोटर की श्रेणी में आते हैं। यानी एक ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.