बागेश्वर, दिसम्बर 21 -- टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने रेल मार्ग के लिए बजट स्वीकृत नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह 22 साल से रेल के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकारें कोरे आश्वासन देकर जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे है। अब हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरू किया जाएगा। समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में महेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि रेल संघर्ष के लिए 22 साल से आंदोलन कर रहे हैं। बागेश्वर से लेकर जंतर-मंतर तक आंदोलन व धरना दिया गया है। रेल आने से पलायन पर भी रोक लगेगी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि अब छात्रों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। पूर्व पालिकाध्...