कोटद्वार, मई 25 -- नगर निगम के अंतर्गत भाबर स्थित यूनिकस अकादमी में शनिवार को हस्तलेख और हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। अकादमी के निदेशक अभय रावत ने बताया कि प्रथम प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों को सच्ची सफलता क्या होती है, विषय पर हस्तलेख लिखने के लिए कहा गया। सभी बच्चों ने सुंदर लेख के माध्यम से लेख में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। अंत में निर्णायकों द्वारा दिए गए फैसले के आधार पर काव्या कुकरेती को विजेता घोषित किया गया। तत्पश्चात संविधान, अधिकारों की कुंजी और कर्तव्यों का दर्पण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा दिए गए फैसले के आधार पर ओजस त्रिपाठी को प्रतियोगिता का विजेता घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.