हापुड़, जनवरी 11 -- कपूरपुर थाना क्षेत्र में दस नवंबर 2025 की देर रात पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए संभल जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हसीन की मौत के मामले में शुरू हुई मजिस्ट्रीयल जांच जल्द ही पूरी हो जाएगी। अधिकारियों ने अपील कि है कि जांच के संबंध में अगर किसी को साक्ष्य और सबूत प्रस्तुत करने हैं तो उसे जल्द से जल्द जमा कराएं। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गोकशी की सूचना मिलने पर थाना कपूरपुर की टीम ने बम्बे की पुलिया के पास जंगल गांव सपनावत में घेराबंदी की। वहां पहुंचने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की थी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में हसीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी धौलाना ले जाया गया और फिर पिलखुवा के रामा हास्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हसीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.