नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बांग्लादेश में शेख हसीना के जाने के बाद पहली बार चुनाव संपन्न हो चुके हैं। खालिदा जिया के निधन से उभरी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी लगभग दो दशक के बाद एक बार फिर से सत्ता का स्वाद चखने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएनपी और उसके सहयोगियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 212 सीटों पर जीत हासिल की है। अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं हुए हैं, लेकिन बीएनपी ने जीत का ऐलान कर दिया है और दूसरी तरफ जमात ने भी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इस नतीजों के बीच सबका ध्यान शेख हसीना को सत्ता से हटाने वाले छात्र नेताओं की तरफ भी है, जिनकी पार्टी का हाल इस चुनाव में बुरा रहा। अगस्त 2024 में शेख हसीना की मजबूत सरकार को घुटनों पर लाने वाले छात्र नेता बांग्लादेश की जनता का भरोसा जीतने में नाकामयाब रहे। जमात के साथ गठबं...