नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने एक बार फिर से भारत के सामने शेख हसीना को वापस भेजने की मांग दोहराई है। चुनाव परिणाम में विजयी साबित होने के तुरंत बाद बीएनपी ने भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की अपील की ताकि बांग्लादेश में उनके खिलाफ केस चलाया जा सके। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी औपचारिक रूप से भारत से हसीना को वापस बांग्लादेश भेजने का आग्रह करेगी ताकि उन पर मुकदमा चलाया जा सके। उन्होंने कहा, "बांग्लादेशी विदेश मंत्री पहले ही उनके प्रत्यर्पण का मुद्दा उठा चुके हैं और हम उनका समर्थन करते हैं। हमने कानून के अनुसार लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग की है। यह दोनों देशों के विदेश म...