हाथरस, अगस्त 28 -- हाथरस। हाथरस जिले के हसायन व सिकंद्राराराऊ के लोगों के लिए राहत की बात है। अब उन्हें शहर व आसपस के जिलो की दूरी तय करने में राहत मिलेगी। जिले के असेवित गांवों के लिए तीन नई बसें उपलब्ध करा दी गई है। इन बसों के संचालन का निगम स्तर से रूट भी तय कर दिया गया है। नई बसें आई हैं इनमें काफी यात्री सुविधाएं हैं। हाथरस डिपो में वर्तमान में 89 बसें हैं। इन बसों का संचालन लोकल व लंबे रूटों पर होता है। अब निगम स्तर से ग्रामीणों को राहत देने व मुख्यालय तक डगर को आसान करने के लिए 42 सीटर छोटी बसों का संचालन किया जा रहा है। पूर्व असेवित गांवों का सर्वे भी हुआ था। सर्वे के आधार पर रूट तय किए गए हैं। अधिकारियों की मानें तो इन बसों का संचालन सादाबाद, सिकंदाराराऊ व हसायन के गांवो के लिए किया जाएगा। तीन नई बसें हाथरस डिपो में आ गई है। अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.