औरंगाबाद, सितम्बर 19 -- हसपुरा प्रखंड के जैतपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में गुरुवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जनसंवाद सह आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रो. रणविजय कुमार ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। बख्तियारपुर गांव में नहर में पानी की समस्या और बंद पड़े नल जल को चालू कराने की मांग की गई। नगौली गांव से मलहारा पथ तक सड़क बनाने की मांग उठी। जैतपुर गांव में नाला बनवाने की आवश्यकता जताई गई। पूर्व विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक के पुत्र कृष्ण सिंह, मुखिया सत्येंद्र पासवान, प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुमार वर्मा, राजू कुमार वर्मा, प्रकाश सिंह, अरुण पटेल, श्रीकांत कुमार, संतोष शर्म...