औरंगाबाद, दिसम्बर 21 -- हसपुरा प्रखंड में जदयू ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को सदस्यता अभियान 2025-2028 का शुभारंभ किया है। पूर्व जदयू अध्यक्ष अरुण सिंह पटेल की अध्यक्षता में हसपुरा बाजार के एक विवाह हॉल के सभागार में अभियान की शुरुआत हुई। उन्होंने पुराने सदस्यों का नवीनीकरण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पंचायत अध्यक्षों को सदस्यता रसीद दी। प्रखंड में सात सौ सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जदयू सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। सभी पंचायत अध्यक्ष अपने पंचायतों में जाकर बूथ अध्यक्षों और बूथ समिति के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलवाएं। समाज के हर वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाना है। किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.