औरंगाबाद, सितम्बर 29 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा बस स्टैंड के पास स्थित स्व. राम शरण यादव पुस्तकालय में रविवार को प्रगतिशील लेखक संघ के बैनर तले अमर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प भी लिया। मुख्य अतिथि और सीपीआई सदस्य मंडल सचिव उमेश सिंह ने युवाओं से आजादी की लड़ाई और बलिदानों पर चिंतन करने का आह्वान किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य राम एकबाल सिंह ने कहा कि हम आज भले ही आजाद हैं, लेकिन समाज अभी भी कई कुरीतियों की बेड़ियों में बंधा है। उन्होंने भ्रष्टाचार, अपराध, नारी शोषण और बुजुर्गों को वृद्धाश्रम भेजने जैसी सामाजिक समस्याओं का जिक्र किया। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव, राजद महासचिव अशोक कुमार, सरपंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.