औरंगाबाद, जुलाई 31 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। रालोमो का जन संवाद सह भ्रमण यात्रा कार्यक्रम से लौटने के दौरान गुरुवार को हसपुरा कनाप रोड में पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय शर्मा को समाजसेवी डा. विपिन कुमार ने स्वागत व शॉल से सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने गोह विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों के मांग पर 10 वर्षों से किए गए कार्यों को जानकारी देते हुए कहा क्षेत्र में 270 किमी सड़क बनवाने का काम किया। सैंकड़ों गांवों में ट्रांसफार्मर लगवाया। पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि रंजीव रंजन उर्फ नन्हका बाबू, ब्रजेश कुमार उर्फ छोटू, कौशल शर्मा, नारायण शर्मा, गुंजन पटेल, विनोद कुमार सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, हृदयानंद सिंह, महिपाल राव चोहान, शैलेश शर्मा, ललन चौधरी, रामजीत राम समेत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...