शामली, सितम्बर 3 -- गांव हसनपुर लुहारी मे दो दिनो से हो रही बारिश में आधा दर्जन कच्चे मकानो की छत गिर गई। मंगलवार को लेखपाल ने गांव में पहुंचे गिरे मकानो का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पक्के मकान बनवाने की सरकार से गुहार लगाई है। दो दिनो से लगातार बारिश होने से कच्चे मकानो की छत पानी लेने के कारण गिरने लगी है। गांव हसनपुर लुहारी मे भी बारिश के कारण आधा दर्जन ग्रामीणों के कच्चे मकान की छत व दीवार गिर गई। मकानो की छत गिरने से किसी को हानी नही पहुंची। इस्लाम, सलमा, ताहिरा, असगर, रामपाल के मकान की छत व दीवार बारिश के कारण गिर गई है। मंगलवार को लेखपाल द्वारा गांव में पहुंच गिरे मकानो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने लेखपाल गुहार लगाई कि सरकार उनका पक्का मकान बनवा दे। लेखपाल भोपेंदर चौधरी ने बताया कि गांव हसनपुर लुहारी मकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.