अमरोहा, फरवरी 2 -- हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र में शनिवार आधी रात के बाद जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलों का आकार कांच की गोली से भी बड़ा था। गेहूं, मटर व सरसों की फसल को भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। किसानों ने राजस्व विभाग से फसल क्षति का सर्वे कराने के बाद मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव उकावली निवासी गंगासरन व नाजिम ने बताया कि शनिवार रात 2 बजे करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। कांच की गोली के आकार से बड़ा ओला गिरा। ओले सड़कों से लेकर लोगों की छत व घरों के आंगन तक जाम गए। हर ओर ओले की सफेद चादर सी दिखाई दे रही थी। लोगों ने आंगन व छतों से टब आदि में भरकर ओलों को हटाया। बताया जा रहा है कि ओलावृष्टि से क्षेत्र के गंगेश्वरी, दौरारा, चंदनपुर, खुर्तिया, ईटा समेत 20 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। उधर, ढवारसी, गारवपुर, सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.