अमरोहा, अप्रैल 29 -- भाभी से अवैध संबंध के शक में परिजनों ने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। बुरी तरह घायल युवक ने उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे-बेटी के नाम चार बीघा भूमि का बैनामा करने के आश्वासन पर बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवक की पत्नी की कई वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। युवक के दो बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक युवक का अपने चचेरे भाई की पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिस पर विवाहिता के परिजनों को शक हो गया। विवाहिता के पति व ससुर ने मिलकर शुक्रवार शाम युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद युवक खेत पर चला गया। शनिवार रात युवक की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे आदमपुर के निजी अस्पताल ले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.