अमरोहा, फरवरी 6 -- हसनपुर। नगर के मोहल्ला लाल बाग ऊंचा के मदरसा अरबिया लतीफिया में गुरुवार सुबह आयोजित जलसे में तीन तालिब-ए-इल्म हाफिज जैनुल आबिदीन, हाफिज मोहम्मद शाहबुद्दीन और हाफिज मोहम्मद अल्तमश की दस्तारबंदी की गई। मुफ्ती खुर्शीद अनवर और कारी सखावत हुसैन ने बच्चों के सर पर दस्तार-ए-फजीलत बांधी। मुफ्ती खुर्शीद अनवर ने फरमाया कि कुरान की तालीम इंसानी जिंदगी में इंकलाब लाती है। उन्होंने दीन की तालीम को आम करने पर जोर दिया। इस दौरान मुफ्ती शोएब, मुफ्ती नासिर, कारी मजाहिर, मौलाना फारूक, कारी शरीफ, हाफिज अकरम, कारी इरशाद, मौलाना शमसुल हक, कारी राशिद और मौलाना ओसामा आदि मौजूद रहे। आखिर में मुल्क में अमन-ओ-अमान और बच्चों की कामयाबी के लिए खुसूसी दुआ की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...