जहानाबाद, अगस्त 1 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में धारदार टांगी से मार कर पिता एवं पुत्र को जख्मी कर दिया गया। जख्मी जयप्रकाश कुमार 40 वर्ष और रामानुज सिंह 65 वर्ष का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी जयप्रकाश कुमार के बयान पर सदर थाने में चार लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। सदर थानाध्यक्ष मोहम्मद अली साबरी ने बताया की टागी से मार कर पिता पुत्र को जख्मी करने के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.