अमरोहा, जनवरी 17 -- हसनपुर, संवाददाता। अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। यह दीगर है कि कार्रवाई के बाद भी कई अस्पताल धड़ल्ले से संचालित हैं। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ.ध्रुवेंद्र कुमार ने सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ के अलशिफा क्लीनिक पर छापा मारा। जांच-पड़ताल के दौरान पता लगा कि अस्पताल पूरी तरह से अवैध तरीके से संचालित है। अस्पताल का पंजीकरण भी नहीं है। योग्य एवं प्रशिक्षित चिकित्सक भी मौके पर नहीं मिले। डॉ.ध्रुवेंद्र ने बताया कि अस्पताल पर सील लगा दी गई है। संचालक को संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है। कार्रवाई से हड़कंप मचा है। गौरतलब है कि पिछले करीब एक महीने से स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार अवैध अस्पतालों पर छापामार करवाई कर रही हैं। तहसील क्षेत्र में अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.