अमरोहा, दिसम्बर 3 -- हसनपुर क्रिकेट एकेडमी की अंडर-14 टीम ने नोएडा के गौर स्टेडियम में दमखम दिखाते हुए 63 रन से मुकाबला जीत लिया। सोमवार को खेले गए 30-30 ओवर के रोमांचक नॉक आउट मैच में हसनपुर की टीम ने नोएडा की गौर सिटी टीम को 63 रनों के अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। जानकारी के मुताबिक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हसनपुर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट खोकर 197 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शुएब ने 52 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं तरूण पोसवाल ने 47 रन और शौर्य ने 24 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे टीम एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रही। 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा गौर सिटी की टीम हसनपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और महज 135 रनों पर ह...