गाजीपुर, दिसम्बर 29 -- खानपुर। सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग से हसनपुर क्रासिंग को जाने वाला रास्ता वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे प्रतिदिन दोपहिया वाहन सवार और पैदल राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश है। करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग से सैकड़ों लोग जिला व तहसील मुख्यालय तक आते-जाते हैं। समाजसेवी रामअवध यादव ने बताया कि मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक बड़े स्कूल हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों को भी परेशानी होती है। राहगीरों ने जल्द निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.