अमरोहा, फरवरी 6 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के रहरा अड्डे के नजदीक गुरुवार दोपहर सीमेंट लदा ट्रक खराब होने के बाद अलीगढ़ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जाम लगने से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर में जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। अमन कमेटी की बैठक में कई बार मुद्दा उठाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। बीते दिनों नगर के संभल अड्डे पर जाम से निजात दिलाने के लिए बोरों में रेत भरकर अस्थायी डिवाइडर भी लगाए गए लेकिन लोगों ने उन्हें हटा दिया। जिसके चलते फिर से जाम की समस्या बनी है। उधर, गुरुवार दोपहर नगर के रहरा अड्डे के पास अलीगढ़ मार्ग पर सीमेंट लदा ट्रक बैक करने के दौरान मार्ग पर खराब हो गया, जिसके चलते जाम लग गया। बताया जा रहा है कि एक घंटे से अधिक जाम लगा रहा। मार्ग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.