अमरोहा, दिसम्बर 6 -- नोएडा के निजी कॉलेज से बीटेक कर रहे हसनपुर के युवक की शुक्रवार शाम अचानक मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाकर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नगर के मोहल्ला अग्रवाल धर्मशाला के निकट निवासी 22 वर्षीय नैतिक अग्रवाल पुत्र नितिन अग्रवाल नाएडा के निजी कॉलेज से बीटेक कर रहा था। वह नाएडा के एक हॉस्टल में रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम हॉस्टल में अचानक उसकी मौत हो गई। साथी छात्र आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। बेहद गमगीन माहौल में शव का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार दिया गया। नैतिक दो भाइयों में छोटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.