सीवान, मार्च 25 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार के नेतृत्व में विश्व टीबी दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों को टीबी संबंधी जागरूक किया गया। कहा कि अगर किसी व्यक्ति को टीबी संबंधी लक्षण महसूस होने पर पास के सरकारी अस्पताल जा कर जांच करवानी चाहिए। टीबी के मरीजों को खांसने और छींकने के समय रुमाल का प्रयोग करना चाहिए और दवा के साथ खुराक की तरफ भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर डॉ. इश्तेहाक अहमद, एलटी असलम फारूखी, यक्ष्मा सुपरवाइजर नीतू कुमारी, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.