सीवान, अक्टूबर 9 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाने के कन्हौली में बुधवार की दोपहर करंट लगने से 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक कन्हौली निवासी 55 वर्षीय राम जी साह उर्फ सरल साह था। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घर के पीछे एलटी तार टुट कर पहले से गिरा हुआ था। मृतक सरल साह नंगे पांव किसी कार्य से घर के पीछे गए। तभी करंट के चपेट आ गए। करंट लगते देख लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी आंदर ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे। मृतक से दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सभी विवाहित हैं। इधर पिता की मौत की सूचना मिलते ही दोनों पुत्र परदेश से घर के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.