सीवान, सितम्बर 6 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाना के धनौती हाता गांव निवासी 50 वर्षीय दिलीप राम गुरुवार की शाम से लापता है। इनकी काफी खोजबीन के बाद पता चला कि नदी तैर कर बसंत नगर बाजार गए थे। घर सकुशल नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। वहीं काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। उसके बाद दाहा नदी में डूबने की आशंका पर परिजन शुक्रवार की सुबह से नदी में शव को ढूंढ़ने लगे। जहां देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर नदी में डूब कर मौत की आशंका में सदमे में हैं। इस मामले में पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में एक लापता होने का सनहा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.