सीवान, दिसम्बर 11 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में आम लोगों की समस्याओं के निष्पादन के लिए अब हर शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस जनता दरबार में अंचल कार्यालय को छोड़ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनता दरबार में आमजन अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रखेंगे, जिनका समाधान का कार्य किया जाएगा। बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि जनता दरबार में बीपीआरओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीईओ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बिजली विभाग के जेई, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत दिलाना है और उनकी समस्याओं का निष्पादन करना भी सुनिश्चित रहेगा। जनता दरबार में भूमि, राशन, स्व...