सीवान, जनवरी 20 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना के अरंडा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर चल रहे अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। जहां पांच हजार लीटर महुआ चूलाई शराब को भी नष्ट कर दिया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई रविवार की रात को की गई है। जहां थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में थाने के सअनि संजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसमें बताया है कि शाम छह बजे पुलिस बल के साथ संध्या गस्ती में कंहौली मोड़ पर थे। तभी इसकी सूचना मिली की अरंडा निवासी श्वामीनाथ चौधरी जो भारी मात्रा में शराब का निर्माण, भंडारण एवं क्रय-विक्रय कर रहा है। तभी छापेमारी की गयी। जहां इस दौरान एक व्यक्ति भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाया तो घनी बस्ती का फायदा उठाकर धंधेबाज भाग गया। पुलिस द्वारा छापेमारी में 11 बोतल दो-दो लीटर...