सीवान, मई 28 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाने के उसरी बुजुर्ग में मंगलवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक 30 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका उसरी बुजुर्ग निवासी धनंजय जयसवाल की 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अचानक पेट दर्द की शिकायत पर चिकित्सक के पास ले गए तभी उसकी मौत हो गयी। जबकि मृतका के मायके के लोग जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिहिर कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। मृतका की शादी धनंजय जयसवाल के साथ हुई थी। अभी कोई संतान नहीं था। वहीं समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं था, सिर्फ पैर में सूजन थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.