कटिहार, मई 17 -- हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड में भूमि सर्वेक्षण अभियान तहत सीमा सत्यापन व किश्तवार का कार्य शुरु किया गया। जिसको लेकर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी गंधर्व झा ने बताया की थेगूवा मौजा सहित सभी मौजा में किश्तवार प्रक्रिया शुरु कर दिया गया है। किश्तवार प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम भूमि के नक्शे तैयार किए जायेंगे। जिससे भूमि के स्वामित्व और सीमाओं का निर्धारण किया जायेगा। यह प्रक्रिया भूमि स्वामित्व अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसमें खेतों के विभाजन के साथ-साथ गांव की सीमाओं का निर्धारण भी शामिल है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह के भूमि विवाद से बचा जा सकेगा। साथ ही एएसओ गंधर्व झा ने बताया कि किस्तवार प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे भूमि के नक्शे और सीमाएं अधिक सटीक हो रही हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.