कटिहार, मई 31 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं तथा समर्थन मूल्य से जुड़ी जानकारी देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने किया। इस दौरान समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, फसल विविधीकरण और जैविक खेती पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही बीज वितरण योजना, ऋण सुविधा, बीमा योजना तथा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.