मुंगेर, फरवरी 5 -- हवेली खड़गपुर/मुंगेर, हिटी। हवेली खड़गपुर स्थित नंदलाल बसु चौक स्थित शमशेर बाबू दुर्गा मंदिर में बुधवार की सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब मंदिर के लोहे के ग्रील पर पॉलीथिन में लटका मांस का अवशेष देखा गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर के आसपास जुट गए और आक्रोश जताने लगे। देखते ही देखते तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं फैलने लगीं, जिससे माहौल संवेदनशील हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनिल कुमार, हवेली खड़गपुर के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार तिवारी अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले मंदिर के लोहे के गेट पर लटके पॉलीथिन सहित मांस के अवशेष को हटवाया और मामले की गहन जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह जब आसपास के लोग मंदिर पहुंचे ...