मैनपुरी, जून 28 -- क्षेत्र के ग्राम हवेली निवासी युवक की दिल्ली में बिजली करंट लगने से मौत हो गई। युवक रात में प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी के लिए गया था। तभी पानी की टंकी की सफाई करते समय उसे करंट लग गया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम हवेली निवासी 35 वर्षीय रिंकू शाक्य पुत्र गब्बर शाक्य दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार की रात में वह कंपनी में ड्यूटी करने गया था। जहां मशनी के पास लगी पानी की टंकी की सफाई करते समय करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शनिवार को दोपहर बाद 2 बजे के लगभग रिंकू का शव गांव पहुंचा। जहां शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक तीन बच्चों का पिता था। बड़ा पुत्र 6 वर्ष का है। सभी का रो रोकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.