फतेहपुर, जनवरी 15 -- फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर दीप प्रज्वलन किया साथ ही भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि लाल किले पर लहराने वाला तिरंगा हवा में नहीं बल्कि देश की रक्षा में प्राणों की आहूतियां देने वाले अमर शहीदों की अंतिम सांसो से लहरा रहा है। बताया की 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश सेवा के अंतिम सेना अध्यक्ष सर फ्रांसिस बूचर तत्कालीन चीफ आर्मी कमांडर गोंडडेरा एम करिअप्पा ने सेना अध्यक्ष का पद संभाला जो बाद में फील्ड मार्शल बने। सेना दिवस भारतीय सेना की अदम्य साहस नि:स्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि अब तक 21 परमवीर चक्र जिसमें 14 मरणोपरांत, 215 वीर चक्र, 348 कीर्ति चक्र, 369 शौर्य चक्...