गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एक दिन पहले ही समुद्र की तरफ से चली पछुआ हवाओं ने तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा दिया था। वहीं, दूसरे दिन गुरुवार को पहाड़ों की तरफ से चली हवाओं में नमी की वजह से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और दर्ज किया गया है। वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गुरुवार को पक्षिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय था। इसकी वजह से सुबह से ही करीब 20 किमी की रफ्तार से हवा चलनी शुरू हुई, जो पूरे दिन तक चली। हवा में नमी के कारण धूप का असर कम रहा। दोपहर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी हवा तेज चलने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.