लखनऊ, जनवरी 3 -- लगातार दूसरे दिन शहर के लोग धूप को तरस गए। बर्फीली हवाएं सुबह से रात तक चलती रहीं। दिन में सतह पर तो कोहरा नहीं था लेकिन आसमान की ऊंचाई पर गहरी परत रही। नतीजतन दोपहर तक धूप तो दूर, सूरज के दर्शन नहीं हुए। शाम चार बजे के करीब थोड़ा कोहरा छंटा तो उसके पीछे से सूर्य चन्द्रमा सरीखा लगा। इसके कुछ देर बाद यह भी छिप गया। सर्दी से लोग बेहाल रहे। दिन में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। रात में कोहरे की वजह से न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री ऊपर चढ़ा। यह 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से हो कर आ रही उत्तर पश्चिमी हवा यानी पछुआ बेहद सर्द है। इसकी गति भी फिलहाल तेज है। ऐसे में अभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.