जहानाबाद, फरवरी 14 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड यूनिट एवं कायनात इंटरनेशनल स्कूल ने वानावर पर्वत और गुफा क्षेत्र में एक विशेष शैक्षणिक एवं साहसिक शिविर का आयोजन किया। वर्ष 2026 की थीम रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से रेडियो की सामाजिक उपयोगिता, नवाचार और संचार की शक्ति पर चर्चा की गई। स्काउट ट्रूप लीडर रोहित कुमार और सहायक ट्रूप लीडर जैन खान के मार्गदर्शन में स्काउट्स की टीम ने बराबर पर्वत और गुफा का दौरा किया, जहां ध्वनि, प्रतिध्वनि और प्राकृतिक संचार प्रणाली को व्यावहारिक रूप से समझा। टीम का नेतृत्व स्कूल के स्पोर्ट्स डायरेक्टर काशिफ रज़ा ने किया तथा आयुष गौतम सह-नेता रहे। इस कार्यक्रम का समन्वय इंतखाब खान द्वारा लामा होटल, वानावर में किया गया। इस दौरान स्काउट मास्...