बुलंदशहर, फरवरी 8 -- पिछले कई दिनों से जहरीली हवा और स्मॉग की चादर में लिपटे शहर के लिए राहत की खबर है। हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुधरकर 143 पर पहुंच गया है, जो अब मध्यम श्रेणी में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले 48 घंटों में हवा की गति में तेजी आई है। तेज हवाओं के कारण वायुमंडल की निचली सतह पर जमे प्रदूषक कण (पीएम 2.5 और पीएम 10) छंटने लगे हैं। इससे पहले कई दिनों तक हवा की रफ्तार कम होने के कारण शहर का दम घुट रहा था और एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ था। अब एयर क्वालिटी इंडेक्स कम होने से लोगों को राहत मिली है। -सांस लेने में मिली राहत प्रदूषण के स्तर में कमी आने से लोगों, खासकर सुबह...