नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हवा की गति बढ़ने से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार हुआ है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को बहुत खराब श्रेणी में थी, लेकिन अब इसमें सुधार होने के बाद खराब श्रेणी में आ गई है। अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने के आसार हैं। दिल्ली के लोगों को लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है। 14 अक्तूबर के बाद से एक दिन भी ऐसा नहीं रहा है जब वायु गुणवत्ता का स्तर साफ-सुथरा रहा हो। हालांकि, मौसम में हो रहे हल्के बदलावों से प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार जरूर बीच-बीच में देखने को मिलता रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 244 अंक रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.