नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को दिल्ली के 17 इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 272 दर्ज किया गया। यह एक दिन पहले की तुलना में 62 अंक अधिक है। सोमवार को एक्यूआई 210 दर्ज किया गया था। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा की गति कम होने के चलते प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजे एक्यूआई 256 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। शाम चार बजे प्रदूषण का स्तर बढ़कर 272 अंक पर पहुंच गया। मानकों के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से नीचे होने पर ही उसे...