बरेली, जनवरी 11 -- हवाला कारोबार के जरिये 205 करोड़ का लेनदेन सामने आने के बाद पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी है और मामले की तह तक पहुंचने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी के साथ ही साइबर व सर्विलांस टीम को भी लगा दिया गया है। इसी बीच हवाला से जुड़ी एक फर्म का नेपाल कनेक्शन भी सामने आ रहा है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि भुता के गांव केसरपुर निवासी शब्बू की शिकायत पर पुलिस ने हवाला कारोबार का भंडाफोड़ कर उसके गांव के ही शाहिद और बारादरी के कांकरटोला निवासी अमित गुप्ता को जेल भेजा है। आगे की जांच में सामने आया कि शाहजहांपुर का गल्ला कारोबारी नीटू गुप्ता बोगस फर्मों के जरिये हवाला की रकम को ठिकाने लगाने के धंधे में लिप्त है। उसकी फर्म साजन ट्रेडर्स के जरिये 88 करोड़ का लेनदेन किया गया है। इसके अलावा सत्य साहब से 23.65 कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.