मेरठ, जून 14 -- मेरठ। भीषण गर्मी से जूझ रहे मेरठ सहित वेस्ट यूपी में शुक्रवार को हवाओं के बदले रुख ने राहत दे दी। बिजनौर सहित वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। वेस्ट यूपी के विभिन्न स्थानों पर 18-25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाओं से दिन के तापमान में तीन से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मेरठ में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि रात में तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में हवाओं की रफ्तार 18 किमी प्रति घंटा रही। नम और अपेक्षाकृत ठंडी पूर्वी हवाओं से मेरठ में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रात में तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बावजूद इसके दिन-रात के तापमान सामान्य से क्रमश: 2.6 एवं 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हु...