प्रयागराज, मई 25 -- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अधिकतम तापमान तीसरे दिन रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शाम को शहर में धूल भरी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, शहर के फाफामऊ व अन्य क्षेत्रों में दिन में हल्की बारिश भी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 मई तक मौसम साफ रहेगा। 29 से 31 मई तक बादल छाए रहेंगी और आंशिक रूप बारिश होगी। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...