झांसी, नवम्बर 30 -- सर्दी पूरे रौ में है और हवाओं का सितम बरकरार। शनिवार अधिकतम पारा 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। सूर्योदय के बाद करीब तीन घंटे बेजान धूप ने शहरियों की मुश्किलें बढ़ाए रखी। फिर खिली धूप ने राहत दी। दिन में सुधार रहा। पर, कमरों का टेम्प्रेचर लो रहने से लोगों ने रजाई-कंबलों का सहारा लिया। शाम गहरी होते ही मौसम के झटके ने कंपकंपी छुड़ा दी। रात जाड़े में जकड़ी रही। शनिवार को न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य करीब 2.1 सेंटीग्रेट कम था। बीती रात सर्दी पूरे रौ में रही। हल्की धुंध छाई रही। जिसका असर ग्रामीण अंचलों में हाइवे पर अधिक देखने को मिला। जिससे राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया। शनिवार भोर से फिजा में गलन महसूस हुई। जिससे बंदों ने रजाई-कंबलों में दुबकना ज्यादा मुनासिब समझा। मॉर्निंग वॉक पर इक्का-दुक्का बंदे ही नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.