लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- यूपी दिवस व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर 23 जनवरी को ब्लैक-आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पुलिस लाइन को मॉकड्रिल का प्रमुख केन्द्र बनाया गया है। यातायात प्रबंधन की रूपरेखा तय करते हुए अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। मॉकड्रिल के दौरान पुलिस लाइन में हवाई हमले जैसे बड़े हादसों को दिखाया जाएगा। बस विस्फोट, अग्निकांड जैसी घटनाएं होने पर किस तरह से लोगों ने तुरंत बचाया जाए। इसका रिहर्सल होगा। विलोबी मैदान से रेस्क्यू टीम रवाना होगी। विलोबी मैदान को हवाई हमलों से बचाव, बचाव कार्य संबंधित सामग्री व अफसरों की पूरी टीम रहेंगी। मॉक ड्रिल में दमकलकर्मी, स्वास्थ्य, पुलिस व आपदा से जुड़े अन्य विभागीय अधिकारियों के अलावा होमगार्ड्स, पीआरडी, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्का...