लखनऊ, दिसम्बर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश में हवाई यात्रा को लेकर मची अफरा-तफरी पर सरकार से जनहित में निर्णय लेने की अपील की है। बसपा सुप्रीमों ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि ग़रीबी, बेरोजगारी आदि की विकराल समस्याओं के साथ-साथ ख़ासकर एयरलाइन्स संचालन को लेकर देश भर में व्याप्त अफरातफरी मची है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या, विश्व बाजार में रुपये की गिरती कीमत को लेकर देश के वर्तमान हालात लोगों की दिन- प्रतिदिन की परेशानियां-दिक्कतों से पूरा देश चिन्तित है। इसका समाधान, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान को आमजन के हित में लागू करके ही तलाशा जाना बेहतर होगा। सरकारों को व्यावसायिक दृष्टिकोण त्यागकर विशुद्ध जनहित व जनकल्याण की ईमानदार नीयत से नीति, कानून एव...