गंगापार, फरवरी 19 -- पांच दिन पूर्व इलाके के बसवार के यमुना में स्टीमर से सवार होकर आए लोगों द्वारा नाविकों को डराने की नीयत से कई गई फायरिंग मामले से नाविकों में दहशत के साथ खासा गुस्सा भी है। जिसे लेकर गुरुवार को भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले मजदूरों ने रैली निकाल घूरपुर थाने पहुंच नारे लगाते हुए फायरिंग करने वाले आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और नाव से बंद बालू खनन को पुनः चालू कराने की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया। बसवार गांव स्थित यमुना नदी में विगत दिनों हवाई फायरिंग करने का एक मामला प्रकाश में आया था। उक्त प्रकरण को लेकर गुरुवार अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के राजकुमार पथिक, विनोद सैलानी, सुरेश निषाद, सुरेश चंद्र आदि कई पदाधिकारियों के नेतृत्व में मजदूरों द्वारा एक रैली निकाली गई। रैली में शामिल मजदूर नाव से बालू निका...