काशीपुर, दिसम्बर 17 -- काशीपुर। अलीगंज रोड स्थित पैराडाइज कॉलोनी में दहशत फैलाने के लिए की गई हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से इंग्लैंड निर्मित 32 बोर रिवॉल्वर, 11 खाली खोखे और 7 कारतूस बरामद किए हैं। कॉलोनी के गेट पर गार्ड ड्यूटी कर रहे अजय सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 13 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे कॉलोनी के डी 59 निवासी प्रमोद चौधरी ने अंधाधुंध हवाई फायरिंग की। बीते दिन मामले में पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें प्रमोद चौधरी बाएं हाथ में रिवॉल्वर लेकर फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दिल्ली से आए अपने मित्र दिलावर सिंह की लाइसेंसी रिवॉल्वर मांगकर नशे की हालत में शौक के लिए फायरिंग की थी। दोस्त के दिल्ली जाने के बाद उसने रिवॉल्वर और लाइसेंस अपने पास ही रख लिया था।...